Deputy Chief Minister Sharma played Holi with policemen

रायपुर (khabargali) राजधानी रायपुर में आज पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। होली इस उत्सव में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दोपहर 12 बजे रायपुर के पुलिस कालोनी पहुंचे। यहां उपमुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों के साथ होली खेली और पुलिस जवानों और उनके परिवार को शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगाड़ा भी बजाया और फाग गीत गाए। दरअसल, रंगों के त्योहार होली को लेकर दो दिन लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे रायपुर के पुलिसकर्मी आज रंग और गुलाल में सराबोर दिखे। राजधानी के पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मियों ने आज होली मनाई