बड़ी खबर : रायपुर निगम जोन अध्यक्ष चुनाव में 8 में कांग्रेस का कब्जा..भाजपा के हिस्से में सिर्फ 2 जोन

नगर निगम रायपुर

रायपुर (khabargali) रायपुर नगर निगम के जोन अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को जोरदार शिकस्त दी है. 10 जोन में से 8 जोन में कांग्रेस ने जीत हासिल करने में कामयाबी पाई. बता दें कि इससे पहले रायपुर ​नगर निगम में 8 जोन थे. मई माह में लिए गए फैसले के बाद रायपुर नगर निगम में 10 ज़ोन बन गए।

यहां ऐसे जीते भाजपा पार्षद

वहीं जोन – 3 में क्रास वोटिंग की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा. यहां कांग्रेस के अमितेष भारद्वाज और कमरान अंसारी दावेदार थे, जिसमें से अमितेष को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था. लेकिन एक सदस्य के क्रास वोटिंग की वजह से भाजपा के प्रमोद साहू 4 वोट हासिल कर विजयी रहे. वहीं जोन – 1 से भाजपा के विनोद अग्रवाल निर्विरोध जीते.

ये हैं विजयी जोन अध्यक्ष

जोन- 1: विनोद अग्रवाल- निर्विरोध भाजपा

जोन- 2: बंटी होरा- कांग्रेस

जोन- 3: प्रमोद साहू- भाजपा

जोन- 4: प्रमोद दुबे – निर्विरोध – कांग्रेस

जोन- 5: मन्नू विजेता यादव- कांग्रेस

जोन- 6: निशा देवेंद्र यादव- कांग्रेस

जोन- 7: मनीराम साहू- कांग्रेस

जोन- 8: घनश्याम छत्रिय- कांग्रेस

जोन- 9: प्रमोद मिश्रा- कांग्रेस

जोन- 10: आकाशदीप शर्मा- कांग्रेस

Category