शहर

रायपुर (खबरगली) प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं का संगम आगामी 4 दिसम्बर और 5 दिसम्बर को बिलासपुर के बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रदेश के सभी 33 जिलों से लगभग तीन हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। महोत्सव के उद्घाटन एवं समापन समारोह आउटडोर स्टेडियम में प्रस्तावित हैं, जिनमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे।