रायपुर (खबरगली) रायपुर में रविवार रात धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों ने भी अब दम तोड़ दिया है। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया।
इस हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जांच में मृतकों की पहचान बलौदाबाजार के राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य के नाम पद्मा और प्रवीण हैं। इसमें पद्मा भी बलौदाबाजार की रहने वाली थी। बता दें कि इस हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हुई है।
- Log in to post comments