देश-विदेश

नई दिल्ली (खबरगली) राज्यसभा ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026′ पारित कर द‍िया है. इस संशोधन के तहत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान से जुड़े प्रावधानों को कानूनी संरक्षण म‍िलेगा. इस कानून के लागू होने के बाद अगर कोई जानबूझकर ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करता है या राष्‍ट्रीय गीत में रुकावट डालता है तो उसे 3 साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं.