मनोरंजन

मुंबई (खबरगली) फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगे’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान पिछले करीब 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने उनके निधन की पुष्टि की है। रिपोर्ट में बताया गया कि अभिनेता ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।