chhattisgarh

रायपुर में शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को किया नमन, आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा बोले- उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा

रायपुर (खबरगली ) अमर क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय, रायपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और पूर्व सदस्यों ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति उनके योगदान क