
स्वयं गीत लिखा और मोहक आवाज और माधुर्य संगीत में पिरोया, सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
https://youtu.be/p5jBfONCyOM?si=Kv0BBsoGgKGb5fe6
रायपुर (khabargali) एन एच गोयल वर्ल्ड स्कूल की कक्षा बारहवीं की छात्रा आनिया सिंघानिया ने फिर एक बार मधुर गीत गा कर यूट्यूब में धूम मचा दिया है, इस बार उन्होंने खुद ही वह गीत लिखा और उसे संगीत और राग में पिरोतो हुए प्रस्तुत किया है। गीत के बोल हैं-वो लफ़्ज़ आते-आते तेरे होंठों पे ही थम गए थे..वो रातें बैठे-बैठे गुनगुनाते हुए गुजर गए थे...।

आनिया ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में विद की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित अपने प्रथम गीत " छत्तीसगढ़ महतारी तोर कतका करवं बखान.." से एक जोरदार आगाज़ किया था। छत्तीसगढ़ की अनुपम भूमि और उसके निवासियों के सहज सरल स्वभाव की प्रशंसा से भरा यह गीत और इसका संगीत माधुर्य की अद्भुत मिसाल हैं। इस गीत को लोगों ने काफी सराहा था।

उल्लेखनीय है कि आनिया ने राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई गायन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रस्तुति दी है। विगत दिनों सेमीक्लासिकल एकल गायन में श्री नृत्य निलयम द्वारा आयोजित प्रणवम महोत्सव और कृष्णा ललित कला महोत्सवालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कौशल महोत्सव में प्रथम स्थान अर्जित किया। रोटरी रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो मेगा यूथ फेस्टिवल में भी आनिया पुरुस्कृत हो चुकीं हैं। वे शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ भरत सिंघानिया एवं डॉक्टर सारिका सिंघानिया की पुत्री है।
- Log in to post comments