कांकेर में जाली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 6.50 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार‌‌

Major fake currency racket busted in Kanker, accused arrested with fake currency worth Rs 6.50 lakh hindi News latest news khabargali

कांकेर (खबरगली) कांकेर जिला पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नए बस स्टैंड इलाके में घेराबंदी कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 500-500 रुपये के कुल 6 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

घर पर ही लगा रखी थी नोट छापने की फैक्ट्री

कांकेर पुलिस अधीक्षक  निखिल कुमार राखेचा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कांकेर निवासी युगल नाग के रूप में हुई है। आरोपी पिछले छह महीनों से अपने ही घर में नकली नोट छापने का अवैध कारोबार चला रहा था।

 वह हाई-टेक मशीनों की मदद से एक ही पेज पर दोनों तरफ हूबहू असली जैसे दिखने वाले कई नोट प्रिंट करता था और फिर उन्हें कटर से बेहद बारीकी से काटता था। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, स्कैनर और अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं।

Category