कर्नाटक (खबरगली) कर्नाटक ने नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पद की शपथ ग्रहण कर ली है। देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री के रूप में 1440 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें देश के सबसे अमीर नेताओं और विधायकों में गिना जाता है। राजनीति के अलावा वो माइनिंग, रियल एस्टेट और एजुकेशन सेक्टर के एक सफल कारोबारी हैं। ADR की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीके शिवकुमार भारत के सबसे अमीर विधायक हैं।
अब वे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री भी होंगे। डीके शिवकुमार के पास 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति है। डीके शिवकुमार का बिजनेस एम्पायर मुख्य रूप से रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग (खनन) और शिक्षा क्षेत्रों में फैला हुआ है। बेंगलुरु में स्थित ग्लोबल मॉल के वे मालिक हैं, जिसकी कीमत करीब 900 करोड़ है।
वे कई प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपर्स कंपनियों में हिस्सेदारी रखते हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार वीक्रॉस डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, कौस्तूबा प्रोजेक्ट्स और आईकॉन प्रोजेक्ट्स जैसी कंपनियों में उनके बड़े शेयर और निवेश हैं। डीके शिवकुमार जितने सफल बिजनेसमैन हैं, उतने ही सफल राजनेता भी हैं. उन्हें कांग्रेस का संकट मोचन माना जाता है।
- Log in to post comments