लुधियाना में फैक्ट्री का लेंटर गिरा टूटकर, काम कर रहे कर्मचारी दबे, 36 बचाए गए, 1 की मौत

Img54

एक कर्मचारी की हो गई दबकर मौत 

लुधियाना(khabargali)। पंजाब में लुधियाना के गियासपुरा डाबा स्थित एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री का लेंटर टूटने की वजह से काफी लोग मलबे में दब गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब तक 36 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Other News