नीट यूजी रद्द के बाद छात्रों को फीस रिफंड करने एनटीए ने खोला पोर्टल, जल्दी करें आवेदन

NTA opens portal for fee refunds to students after NEET UG cancellation; apply soon hindi news latest Neet ug 2026 khabargali

नई दिल्ली (खबरगली) नीट यूजी परीक्षा-2026 का पेपर लीक होने के बाद छात्रों को राहत देते हुए एनटीए ने फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों के फीस रिफंड के लिए आधिकारिक रिफंड पोर्टल खोला है। उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से फीस रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। फीस रिफंड के लिए प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है और छात्र 27 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। एनटीए ने साफ कहा है कि फीस वापसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और रिफंड की राशि सीधे उम्मीदवारों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन फीस जमा किया था वो अब ऑनलाइन रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 27 मई 2026 से पहले अपनी बैंक डिटेल्स जमा करनी होंगी. निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। फीस वापसी की सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी, जिन्होंने NEET UG 2026 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था और आवेदन फीस जमा की थी। अधूरी आवेदन प्रक्रिया वाले उम्मीदवार इस सुविधा के पात्र नहीं होंगे।

ऐसे भरें बैंक डिटेल्स

रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। वहां NEET 2026 Refund Portal लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करें। लॉग इन करने के बाद बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और बैंक का नाम सही तरीके से भरना होगा। जरूरत पड़ने पर रद्द चेक की कॉपी भी अपलोड करनी पड़ सकती है। अंत में फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

फीस रिफंड के लिए इस तरह करें अप्लाई

आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
NEET 2026 Refund Portal लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करें।
बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और बैंक का नाम भरें।
अंत में फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।