'प्रथम व्यक्ति' का मंचन 26 को मुक्ताकाशी मंच पर

Bharatiya Jana Natya Sangh, IPTA, Raipur, Arun Kathotai, Muktakashi Manch located in the Department of Culture, writer Shahzad Firdous, directed by Balkrishna Iyer, Kashi Nayak, Pratima Gajbhiye, Alka Dewan, Paritosh Singh Thakur, Nanda Ramteke and Surya Mahilange, Shiv Kumar Barle,  Himmat Singh, Surendra Bedge and Dr. Pradyuman Tiwari, Minhaj Asad, Sangeet Vinod Shanghani, Harjit Juneja, Debashish Ganguly, Costumes, Amit Dewan, Manisha Dubey, Khabargali

इप्टा का आयोजन

रायपुर (khabargali) भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) रायपुर द्वारा रविवार 26 दिसंबर शाम 6.30 बजे प्रथम व्यक्ति का मंचन किया जाएगा। संस्कृति विभाग के सहयोग से की जा रही इस प्रस्तुति को संस्कृति विभाग परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर किया जाएगा। नाटक के लेखक शहज़ाद फ़िरदौस हैं तथा इसका निर्देशन बालकृष्ण अय्यर ने किया है। इप्टा रायपुर के महासचिव अरुण काठोटै ने बताया कि वर्तमान में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति तथा इसके परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्परिणाम को इसमें प्रमुखता से दर्शाया गया है। एक घंटा समयावधि की यह प्रस्तुति समसामयिक समस्या की गहरी पड़ताल करती है। नाटक में काशी नायक, प्रतिमा गजभिए, अलका दीवान, परितोष सिंह ठाकुर, नंदा रामटेके और सूर्या महिलांगे,शिव कुमार बारले,हिम्मत सिंह, सुरेंद्र बेड़गे तथा डॉ. प्रद्युम्न तिवारी ने अभिनय किया है। प्रस्तुति व्यवस्थापक अरुण काठोटे, मिनहाज असद, संगीत विनोद शंघाणी, हरजीत जुनेजा तथा देवाशीष गांगुली ने दिया है। वेशभूषा अमित दीवान, मनीषा दुबे ने की है।