ट्रेन में हथियार के बल पर बंधक बनाकर लाखों की लूट ,लूटेरों ने चलायी गोलियां, कई यात्री घायल

Horrific robbery in Sambalpur-Jammu Tawi Express train going from Sambalpur to Jammu Tawi between Latehar and Barwadih station, armed robbery, chain pulling, Daltonganj station, robbery in the train, firing, news , khabargali

चलती ट्रेन में 35 से 40 मिनट लूटपाट करते अपराधी

लातेहार (khabargali) झारखंड में सीआईसी सेक्शन बरवाडीह - बरकाकाना रेल खंड के बरवाडीह - छिपादोहर रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर से जम्मूतवी जा रही संबलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच भीषण डकैती हुई। डकैतों ने यात्रियों के साथ जमकर मारपीट भी की और लाखों रुपए लूट लिए। घटना शनिवार देर रात की है।सभी डकैत लातेहार स्टेशन से सवार हुए थे।

10 से 12 थे डकैत

डकैतों की संख्या 10 से 12 बताई जा रही है। ट्रेन लातेहार से लगभग रात 11बजे छुटी थी। ट्रेन छूटने के बाद हथियारबंद अपराधियों ने एस-9 बोगी को अपना निशाना बनाया। इस दौरान हथियारों से लैस अपराधियों ने एस-8 और एस-10 बोगी के गेट को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि गिरोह के दूसरे सदस्यों ने एस-8 बोगी के यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने कैश और जेवर समेत 10 लाख की लूटपाट की। एस 9 बोगी में बैठी महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने 8 से 10 फायरिंग भी की।

खौफ बनाने हवाई फायर किया

इधर हथियारबंध डकैतों द्वारा की गई ट्रेन में लूटपाट से पूरा महकमे में हड़कंप हुआ है। यात्रियों ने उनके साथ लाखों रूपये की लूट का आरोप लगाया है। बता दें कि पूरी घटना झारखंड के लातेहार स्टेशन और बरवाडीह स्टेशन के बीच की है।यात्रियों के मुताबिक जैसे ही देर रात संबलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस लातेहार स्टेशन से निकली। इसी वक्त 10-12 हथियार बंद डकैत ट्रेन की S9 बोगी पर सवार हो गए। डकैतों ने पहले तो यात्रियों के अंदर खौफ बनाने के लिए हवाई फायर किए, इसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दौरान विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट की गई है। महिलाओं ने जो सोने-चांदी पहने थे उन्हें भी डकैतों ने लूट लिया। सभी अपराधियों की उम्र 20 से 25 वर्ष की थी। उनमें से एक नाबालिग भी शामिल था। एक अपराधी के पास आधुनिक हथियार था, जबकि एक के पास रायफल था। जबकि पांच अपराधियों के पास कट्टा था। अन्य अपराधियों के पास चाकू और अन्य हथियार थे। वे सभी स्थानीय ग्रामीणों की भाषा में बात कर रहे थे।

चेन पुलिंग करके उतर गए बदमाश

 घटना लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में हुई। महिला यात्रियों ने बताया कि डकैतों ने उनसे उनके गहने छीन लिए। बाकी यात्रियों से मोबाइल और पर्स भी छीन लिए. लगभग 20 मिनट तक चली इस डकैती के बाद इन बदमाशों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकी और रास्ते में ही उतर गए। ट्रेन में सवार यात्री इस घटना के बेहद नाराज हैं और उनका कहना है कि इतनी बड़ी घटना हो गई और रेल सुरक्षा को इसकी भनक ही नहीं लगी।

डाल्टनगंज स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

 डाल्टनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्टेशन पर 3 घंटे तक ट्रेन रुकी रही। बताया जा रहा है कि यात्रियों से लाखों की रकम के साथ जेवरात, मोबाइल और कई बेशकीमती सामान की लूटपाट हुई है। हंगामे के कारण स्टेशन में करीब 3 घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। रात 12.37 बजे के करीब ट्रेन डालटेनगंज स्टेशन पहुंची थी, लेकिन हंगामे के कारण सुबह 3.40 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। जीआरपी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।