Woodball का जलवा: गोल्फ + क्रोकेट का धमाकेदार मिक्स, 25 जुलाई को कनाडा में फ्री में खेलने का मौका

Woodball is a blast: A fun mix of golf and croquet, a free opportunity to play in Canada on July 25th. Outdoor sport: wooden ball, mallet, and excitement on the lush green grass. Jagdeep Sacha, President of the Woodball Association of Canada,vice president Anurag Shrivastava, Caledon, Canada.

कैलेडन(खबरगली ) दुनिया का सबसे तेज़ी से बढ़ता आउटडोर स्पोर्ट अब सुर्खियों में है। नाम है *Woodball* - एक ऐसा खेल जो गोल्फ की सटीकता और क्रोकेट के मज़े को एक साथ लाता है। लकड़ी की गेंद, लकड़ी का हथौड़ा और हरी-भरी घास पर रोमांच... और सबसे बड़ी बात, इसे खेलने के लिए कोई भारी फीस नहीं! Woodball Association of Canada इसी महीने एक बड़ा कम्युनिटी इवेंट करने जा रहा है, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ बिल्कुल फ्री में इस नए खेल का अनुभव कर सकते हैं।

जानें इस लिंक को क्लिक करके इस इवेंट में कौन -कौन से विशिष्ट अतिथि शामिल हो रहें हैँ 

https://youtube.com/shorts/TLihOdsGn2w?si=G9UQQ2geeI7rQfJ9

Woodball आखिर है क्या? जानिए इस अनोखे खेल के नियम

अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई पुराना देसी खेल है तो रुकिए। Woodball एक इंटरनेशनल स्पोर्ट है जिसे अब कनाडा में भी बड़े स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है।

कोर्स कैसा होता है?

Woodball सिंगल फील्ड पर नहीं खेला जाता। ये 12 अलग-अलग फेयरवे वाले कोर्स पर खेला जाता है, ठीक गोल्फ की तरह। -

कुल लंबाई: एक स्टैंडर्ड कोर्स कम से कम 700 मीटर का होता है

फेयरवे की चौड़ाई: 2 मीटर से 7 मीटर तक

दूरी के हिसाब से 3 तरह के फेयरवे: -

Par 3: 50 मीटर तक, 3 स्ट्रोक या उससे कम में पूरा करना है

Par 4: 51 से 80 मीटर

Par 5: 81 से 130 मीटर हर फेयरवे का मकसद एक ही है - लकड़ी की गेंद को कम से कम स्ट्रोक में "गेट" से निकालकर "स्विंग कप" तक पहुंचाना।

उपकरण और खेलने के 3 गोल्डन रूल

1. गेंद: पूरी तरह ठोस लकड़ी की बॉल

2. हथौड़ा/Mallet: फ्लैट सिरे से ही मारना है, पुश करना मना है

3. शुरुआत और अंत:

Starting Area: 2 मीटर x 3 मीटर का आयताकार बॉक्स, यहीं से पहला शॉट लगेगा -

Gate Area: 5 मीटर व्यास का गोल घेरा, जिसके बीच में लकड़ी का गेट लगा होता है

पेनल्टी कब लगती है? बॉल आउट ऑफ बाउंड्स गई, शरीर से बॉल टच हुई, गलत तरीके से हिट किया या गेट को धक्का लगा तो 1 स्ट्रोक पेनल्टी पक्की है।

नियम साफ है - Play fair and have fun!

25 जुलाई को Caledon East Park में होगा फ्री Woodball फेस्ट Woodball Association of Canada आपको और आपके परिवार को दुनिया के सबसे फास्ट ग्रोइंग आउटडोर स्पोर्ट को करीब से जानने का न्योता दे रहा है।

यह वीडियो देखें जिससे आपको बेहतर रूप से पता चलेगा कि woodbaal कैसे खेला जाता है 

https://youtube.com/shorts/RGwQxPj49B0?si=ZDk3C8Q4k4uNjzBX

इवेंट की पूरी डिटेल

तारीख: शनिवार, 25 जुलाई 2026  

समय: दोपहर 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक  

जगह: Caledon East Park, 4325 Old Church Road, Caledon, ON L7C 1B8  

एंट्री: बिल्कुल FREE

खास बात: कॉम्प्लिमेंट्री रिफ्रेशमेंट भी दिए जाएंगे।

इस इवेंट को लीड कर रहे हैं Woodball Association of Canada के प्रेसिडेंट जगदीप सच्चा, वाइस प्रेजिडेंट अनुराग श्रीवास्तव और उनकी टीम।

पोस्टर पर साफ लिखा है - "Together Promoting Community Through Woodball"। मकसद साफ है, एक हेल्दी और कनेक्टेड कम्युनिटी बनाना।

क्यों आजमाएं Woodball?

1. हर उम्र के लिए: बच्चे से लेकर सीनियर तक कोई भी खेल सकता है

2. तनाव मुक्त: प्रकृति के बीच, बिना भागदौड़ वाला खेल

3. स्किल + मज़ा: फोकस, सटीकता और स्ट्रैटेजी तीनों चाहिए

4. सोशल गेम: दोस्तों और परिवार के साथ बेस्ट बॉन्डिंग

एक्टिविटी वीडियो में दिखाया गया कि कैसे खिलाड़ी सफेद ड्रेस में हथौड़े से बॉल को हिट करते हैं, भीड़ तालियां बजाती है और बॉल गेट से निकलकर कप में गिरते ही सब जश्न मनाते हैं। ये सिर्फ खेल नहीं, एक सेलिब्रेशन है। Woodball Association of कनाडा का कहना है कि अगर आप कुछ नया, आसान और फन वाला आउटडोर स्पोर्ट ढूंढ रहे हैं तो 25 जुलाई को Caledon East Park पहुंचना न भूलें। तो तैयार हैं लकड़ी की गेंद से कमाल करने के लिए? मिलते हैं कोर्स पर!

​    ​The Appeal of Woodball: An exciting blend of golf and croquet—a chance to play for free in Canada on July 25. Outdoor sport featuring a wooden ball, a wooden mallet, and the thrill of playing on lush green grass. Featuring Jagdeep Sachcha President, Woodball Association of Canada and Anurag Srivastava Vice President Caledon, Canada; Khabargali.
वुड़बॉल असोसिएशन ऑफ़ कनाडा के प्रेसिडेंट जगदीप सच्चा और वाइस प्रेसिडेंट अनुराग श्रीवास्तव