13 दिसंबर को साइंस कॉलेज में होगा शपथ ग्रहण

Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, National President JP Nadda, Chief Minister Vishnudev Sai, Dr. were present at the swearing-in ceremony.  Raman Assembly Speaker, Arun Sao and Vijay Sharma as Deputy Chief Minister, Khabargali

डॉ. रमन विधानसभा अध्यक्ष..अरूण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है

प्रधानमंत्री, शाह समेत कई भाजपा नेता, मुख्यमंत्री लेंगे हिस्सा

रायपुर (khabargali) मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी राज्य प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के आला नेताओं ने नई राजधानी के साइंस कॉलेज में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के लिए तय किया गया है।

इनके नामों की अब चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के चयन के बाद एक चर्चा तेजी से वायरल हुई कि प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह विधानसभा अध्यक्ष की नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि इन तथ्यों की किसी भी बड़े नेता ने पुष्टि नहीं की और सभी ने इसे मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार बोलकर टाल दिया।

मंत्रिमंडल का स्वरूप तैयार !

बहरहाल मुख्यमंत्री चयन के बाद अब भाजपा में मंत्रिमंडल गठन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल का एक स्वरूप तैयार हो चुका है। जिस पर अंतिम दौर का मंथन चल रहा है। मंत्रिमंडल ने सभी वर्ग और क्षेत्रीय संतुलन के मुताबिक मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।

पीएम और शीर्ष नेता होंगे आयोजन में शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किए जाएंगे।

साइंस कॉलेज पहुंचे ये नेता

Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, National President JP Nadda, Chief Minister Vishnudev Sai, Dr. were present at the swearing-in ceremony.  Raman Assembly Speaker, Arun Sao and Vijay Sharma as Deputy Chief Minister, Khabargali

शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर विधायक ,भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, विधायक सुशांत शुक्ला ,भूपेंद्र सवन्नी, साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे हैं।

Category