अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट...

Banks will remain closed for 11 days in October, see the complete list here... cg news raipurnews cg bignews  bank closed khabargali

रायपुर(khabargali) देशभर में अक्टूबर 2024 में त्योहारों की धूम के साथ बैंक छुट्टियों की भरमार भी रहेगी। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा।  अक्टूबर महीने से नवरात्रि से लेकर दिवाली तक कई प्रमुख पर्वों के चलते कुल 1 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, महीने की शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से होगी और इसके बाद लगातार कई पर्वों पर अवकाश रहेगा।

अक्टूबर में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार हैं। इसके अलावा बैंक के हर दूसरे व चौथे शनिवार और चार रविवार की छुट्टियां रहेंगी। कई शहरों में स्थानीय पर्व के आधार पर बैंक बद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो यहां दी गई छुट्टियों की लिस्ट एक बार देख लें।

अक्टूबर में बैंक कब बंद रहेंगे

2 अक्टूबर (बुधवार)- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

3 अक्टूबर (गुरुवार)- को शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक हॉलिडे है।

10 अक्टूबर (गुरुवार)- महासप्तमी के मौके पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

11 अक्टूबर (शुक्रवार)- महानवमी के मौके पर बैंक हॉलिडे रहेगा।

12 अक्टूबर (शनिवार)- दशहरा और दूसरा शनिवार

13 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

17 अक्टूबर (गुरुवार)- काटी बिहू के अवसर पर असम में बैंक अवकाश रहेगा। साथ ही वाल्मिकी जयंती के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक में काम नहीं होगा।

26 अक्टूबर (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार के कारण पूरे देश और परिग्रहण दिवस के चलते जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर (गुरुवार)- नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बैंक अवकाश रहेगा।

Related Articles