आसमान में अटकी 133 यात्रियों की सांसें, एयर इंडिया विमान का टूटा नोज़ गियर

133 passengers lose their lives mid-air as Air India plane's nose gear collapses haidrabad hindi news latest khabargali

हैदराबाद (खबरगली) हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेत जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के साथ बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर IX938 जब फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी, तभी विमान को एक गंभीर तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। इस खराबी के कारण पायलट को विमान की बहुत ही झटकेदार और खतरनाक 'हार्ड लैंडिंग' करानी पड़ी। 

इस जोरदार झटके की वजह से विमान का अगला हिस्सा यानी नोज़ गियर (Nose Gear) बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया और प्लेन रनवे पर घिसटता चला गया। गनीमत यह रही कि इस भयानक घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री बाल-बाल बच गए। विमान में कुल 133 यात्री सवार थे।

भारी दबाव के कारण उसका नोज़ गियर टूट गया

जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के वक्त जब क्रू मेंबर्स और पायलट को फ्रंट लैंडिंग गियर में दिक्कत का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत ग्राउंड कंट्रोल रूम को अलर्ट कर दिया। जैसे ही विमान ने रनवे को छुआ, भारी दबाव के कारण उसका नोज़ गियर टूट गया। एयरपोर्ट पर पहले से मुस्तैद इमरजेंसी टीमों ने बिना कोई समय गंवाए मोर्चा संभाला और सभी 133 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसी भी यात्री को गंभीर चोट आने की कोई खबर नहीं है।

यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है

इस खौफनाक घटना पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से आधिकारिक रिएक्शन सामने आया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा, "हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेत उड़ान (IX938) को फुकेत एयरपोर्ट पर नोज़ व्हील की समस्या का सामना करना पड़ा। हमारे क्रू मेंबर्स ने सभी स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया और सभी मेहमानों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है।" फुकेत एयरपोर्ट प्रशासन ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को टर्मिनल के सुरक्षित एरिया में पहुंचा दिया।
 

Category