बिजली बिल में दशमलव लगाना भूले अफसर, 3 हजार की जगह थमा दिया 3 लाख का बिल

Official forgets decimal point in electricity bill; hands over a bill of ₹3 lakh instead of ₹3,000. raipur hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर में बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल औसतन तीन हजार रुपए आया था, उन्हें जून महीने के लिए अचानक तीन लाख रुपये से अधिक का बिल थमा दिया गया। मोबाइल पर लाखों रुपए के बिल का एसएमएस मिलते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और वे बड़ी संख्या में शिकायत लेकर बिजली कंपनी के दफ्तरों में पहुंचने लगे। 

सॉफ्टवेयर रीडिंग में दशमलव लगाना भूला 

जानकारी के अनुसार, बिल जनरेशन सिस्टम में एक तकनीकी त्रुटि के कारण सॉफ्टवेयर रीडिंग में दशमलव लगाना भूल गया। इस मामूली सी चूक की वजह से तीन या चार अंकों में आने वाला बिजली बिल सीधे छह अंकों में तब्दील हो गया। इस तकनीकी गड़बड़ी से गुढ़ियारी, भाठागांव, आमानाका, संतोषी नगर, शंकर नगर, रायपुरा और सुंदर नगर सहित शहर की कई प्रमुख कॉलोनियों के उपभोक्ता प्रभावित हुए। परेशान लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपने भारी-भरकम बिलों के स्क्रीनशॉट साझा कर विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

Category