भारत के स्टील मैन डॉ जमशेद जे ईरानी का निधन

Steel Man, Dr Jamshed J Irani, passed away, Tata Steel, Khabargali

जमशेदपुर (khabargali) भारत के स्टील मैन कहे जाने वाले डॉ जमशेद जे ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। पद्म भूषण जमशेद जे ईरानी ने सोमवार (31 अक्टूबर) को जमशेदपुर के टाटा हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। टाटा स्टील ने एक स्टेटमेंट जारी कर अपने पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जमशेद ईरानी के निधन की जानकारी दी। जमशेद जे ईरानी 43 साल की अपनी विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे। उन्होंने कंपनी को कई क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई थी। टाटा स्टील ने कहा, उन्हें एक दूरदर्शी लीडर के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। टाटा स्टील ने आगे कहा, जमशेद ईरानी ने 1990 के दशक की शुरुआत में इंडिया के इकोनॉमिक लिबरलाइजेशन के दौरान टाटा स्टील का नेतृत्व किया था। उन्होंने भारत में स्टील इंडस्ट्री की ग्रोथ और डेवलपमेंट में अपना अत्यधिक योगदान दिया।

Related Articles