चंगोराभांठा बाजार में निकली ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर की पॉलीथिन मुक्ति हेतु जनजागरूकता रैली

Green Army of Raipur, Amitabh Dubey, Polythene Mukti, Zone President Dr. Purushottam Chandrakar, Kavita Kumbaj, Ratri Lahiri, Local Councilor Minal Chouben, Sunita Chansuria, Padmani Verma, Lalit Kankade, Krishna Kumar Verma, Punita Chandra, N.  R. Naidu, P. K. Sahu, Gopa Sharma, Bharti Srivastava, Shashikant Yadu, Nukkad Natak, Khabargali

रायपुर (khabargali) ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर द्वारा चंगोराभांठा बाजार में पॉलीथिन मुक्ति हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई, जनंसपर्क अधिकारी शशीकांत यदु ने बताया की पॉलीथिन मुक्त हो रायपुर हमारा इस उद्देश्य से ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर प्रत्येक शनिवार रायपुर के सब्जी बाजारों में जाकर पॉलीथिन मुक्ति हेतु जनजागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसी कडी में इस शनिवार चंगोराभांठा सब्जी बाजार में जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर के सदस्यों के अलावा, स्थानीय निवासी भी बढ़ी संख्या में रैली में मौजूद रहे।

Green Army of Raipur, Amitabh Dubey, Polythene Mukti, Zone President Dr. Purushottam Chandrakar, Kavita Kumbaj, Ratri Lahiri, Local Councilor Minal Chouben, Sunita Chansuria, Padmani Verma, Lalit Kankade, Krishna Kumar Verma, Punita Chandra, N.  R. Naidu, P. K. Sahu, Gopa Sharma, Bharti Srivastava, Shashikant Yadu, Nukkad Natak, Khabargali

रैली के दौरान खरीददारों, दुकानदारों, दुकानों, होटल, गुमटियों एवं आस पास के निवास स्थल में पेपर बैग का वितरण एवं जन जागरूकता का स्टिकर लगायें गयें, रैली के दौरान ग्रीन आर्मी द्वारा नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया जो कि लोगों का ध्यानकर्षण केन्द्र रहा। इस रैली में नगर निगम की नेता प्रतिप़क्ष और वरिष्ठ पार्षद मीलन चौबे जी भी उपस्थित रही। साथ ही ग्रीन आर्मी के नये सदस्यों को पार्षद मीनल चौबे के हाथों ग्रीन आर्मी सदस्यता प्रमाण पत्र, बैच, आईकार्ड देकर सम्मानित किया गया। संस्था का यह अभियान अक्टूबर, नवंबर और दिसम्बर माह तक निरंतर जारी रहेगा। इसके बाद नगर निगम रायपुर के साथ मिलकर कडी कार्यवाही किया जायेगा। साथ ही शासन, प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारी को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा जायेगा। रायपुर शहर जब तक पॉलीेथिन मुक्त न हो जाये तब तक अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Green Army of Raipur, Amitabh Dubey, Polythene Mukti, Zone President Dr. Purushottam Chandrakar, Kavita Kumbaj, Ratri Lahiri, Local Councilor Minal Chouben, Sunita Chansuria, Padmani Verma, Lalit Kankade, Krishna Kumar Verma, Punita Chandra, N.  R. Naidu, P. K. Sahu, Gopa Sharma, Bharti Srivastava, Shashikant Yadu, Nukkad Natak, Khabargali

संस्था के संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में पॉलिथीन, पाउच, और पन्नी, ये तीनों पर्यावरण के लिये बहुत ही घातक शाबित हो रहे है। अघ्यक्ष डॉ पुरूषोत्तम चन्द्रकर ने बताया कि पर्यावरण को सबसे अधिक आधुनिक युग में सुविधाओं के विस्तार ने ही चोट पहुंचाई है अब यही प्लास्टिक मानव जीवन के साथ पर्यावरण के लिये खतरा पैदा कर रहा है, भूमि की उर्वरा क्षमता, भू गर्भिय जल स्त्रोत एवं इसे जलाने से निकलने वाले धुएं पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा हैं।

Green Army of Raipur, Amitabh Dubey, Polythene Mukti, Zone President Dr. Purushottam Chandrakar, Kavita Kumbaj, Ratri Lahiri, Local Councilor Minal Chouben, Sunita Chansuria, Padmani Verma, Lalit Kankade, Krishna Kumar Verma, Punita Chandra, N.  R. Naidu, P. K. Sahu, Gopa Sharma, Bharti Srivastava, Shashikant Yadu, Nukkad Natak, Khabargali

सचिव कविता कुंबज ने कहा पॉलीथिन के इस्तेमाल कर हम विभिन्न धातक बिमारीयों को न्योता दे रहे है। श्रीमती रात्रि लहरी ने कहा कि पॉलीथिन का ऐसे ही फेंक देने से नालियां जाम हो रही है ,जिसके कारण मलेरिया, डेंगू ,टाईफाईड जैसे बीमारियां पनप रही है। वरिष्ठ पार्षद मीलन चौबे ने कहा कि पॉलीथिन का इस्तेमाल बिल्कुल बंद होने चाहिये, इससे पशु. पक्षी भी काल के गाल में समा रहे है इसे तत्काल बंद नही किया गया तो इसका दुष्परिणाम बहुत ही गंभीर होगा। ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर ने शहर वासियों से पॉलीथिन उपयोग न करने एवं कपडे का थैला इस्तेमाल करने की अपील की है।

Green Army of Raipur, Amitabh Dubey, Polythene Mukti, Zone President Dr. Purushottam Chandrakar, Kavita Kumbaj, Ratri Lahiri, Local Councilor Minal Chouben, Sunita Chansuria, Padmani Verma, Lalit Kankade, Krishna Kumar Verma, Punita Chandra, N.  R. Naidu, P. K. Sahu, Gopa Sharma, Bharti Srivastava, Shashikant Yadu, Nukkad Natak, Khabargali

चंगोराभांठा की इस जनजारूकता रैली में संस्था के संस्थापक अमिताभ दुबे, जोन अध्यक्ष डॉ पुरूषोत्तम चन्द्रकार, कविता कुंबज, रात्रि लहरी, स्थानिय पार्षद मीनल चौबें, सुनिता चंसुरिया, पदमनी वर्मा, ललित कांकडे, कृष्ण कुमार वर्मा पुनिता चंन्द्रा, एन. आर नायडू, पी. के साहू,गोपा शर्मा, भारती श्रीवास्तव, एवं स्थानीय निवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिये संस्थापक अमिताभ दुबे ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles