छत्तीसगढ़ में 10 आईएफएस का तबादला, आदेश जारी

10 IFS officers transferred in Chhattisgarh; orders issued raipur news khabargali


रायपुर (खबरगली)  भारतीय वन सेवा 2017-23 बैच के 10 अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर वन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा शुक्रवार को इसका आदेश जारी किया गया। इसमें सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व बैकुण्ठपुर से उपसंचालक हाथी रिजर्व सरगुजा बनाया गया है। 

इसी तरह दिनेश कुमार पटेल को वन उप संरक्षक मोहला से अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी का उप संचालक, गणेश यूआर को एटीआर बिलासपुर से अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल, बिलासपुर के साथ ही अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर के संचालक का अतिरिक्त प्रभार, अभिनव कुमार को उप संरक्षक मुंगेली से मोहला, एस नवीन कुमार को संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर से उप संरक्षक भानुप्रतापपुर, गौतम पाढ़ीहर को उप वनमंडलाधिकारी मरवाही से संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर, श्वेता कंबोज को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से उप संचालक गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व बैकुण्ठपुर, सुमेध संजय सुरवणे उपवनमंडलाधिकारी सुकमा से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर, तन्मय कौशिक को उप वनमंडलाधिकारी रायगढ़ से उप संरक्षक मुंगेली और स्टायलो मंडावी को इंद्रावती टाइगर रिजर्व जगदलपुर में प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक के साथ अतिरिक्त प्रभार से संबंधित जिम्मेदारियों से उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के दिन से मुक्त किया जाएगा।

Category