रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 7 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और 3 उपनिरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर जारी इस आदेश के तहत अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर स्थानांतरित किया गया है। सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर भेजा गया है। वहीं नसीमुद्दीन खान का तबादला सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा किया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए की गई है। यह तबादले आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। पुलिस विभाग का मानना है कि समय-समय पर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यों में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के स्थानांतरण किए जाते हैं।
- Log in to post comments