दर्दनाक हादसा! घर लौट रहे 16 मजदूरों को मालगाड़ी ने कुचला

Train accident, lockdown, khabargali
Image removed.

औरंगाबाद (khabargali) महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल पटरी पर लोगों के ऊपर से एक खाली मालगाड़ी गुजरने से बड़ा हादसा हो गया है। जिन लोगों पर ट्रेन गुजरी है वो सभी प्रवासी मजदूर थे, यह हादसा शुक्रवार तड़के सुबह 5.15 बजे का है, जिसमें 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। मजदूर जालना से भुसावल जा रहे थे ऐसी जानकारी मिली है।

ट्रेन पकड़ने की आस में निकले थे मजदूर

सभी मजदूर जालना की एसआरजे स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। औरंगाबाद से गुरुवार को मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के लिए ट्रेन रवाना हुई थी। इसी वजह से जालना से ये मजदूर औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। रेलवे ट्रैक के बगल में 40 किमी चलने के बाद वे करमाड के करीब थककर पटरी पर ही सो गए। औरंगाबाद ग्रामीण एसपी मोक्षदा पाटिल ने बताया,‘‘हादसे में 14 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में 2 और ने दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर है। बचे 4 अन्य लोगों से बातचीत की जा रही है।’’ मजदूर मध्य प्रदेश के शहडोल और उमरिया के बताए जा रहे हैं।

बता दें कि देशव्यापी लॉकडाउन के चलते कई प्रवासी मजदूर देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हैं। उनके रोजी चली गई है। दो वक्त की रोटी के लिए भी उनको संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में ये मजदूर चाहते हैं कि ये किसी भी प्रकार से अपने घर चले जाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,रेल मंत्री पीयूष गोयल ने औरंगाबाद रेल हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों को सरकार ने 5-5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा किया है। कि राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भी दुख प्रकट किया राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने शोक व्यक्त किया है। उन्होने ट्विट पर लिखा है कि औरंगाबाद के टे्न हादसे में हुए मजदूरों की मृत्यु पर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनो को इस दुख सहन करने की शक्ति दे। वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles