बलौदाबाजार (खबरगली) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धनतेरस के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई है। वहीं मां की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घर के बाहर से गुजरी है हाईटेंशन लाइन
जानकारी के अनुसार, घटना शहर के नेहरू चौक की है। यहां राकेश गुप्ता के घर के बाहर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि यह लाइन घर से महज पांच फीट की दूरी पर है।घटना के समय राकेश गुप्ता करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी वर्षा और बेटा ईशान भी लाइन के चपेट में आ गए। देखते ही देखते परिवार के तीन सदस्य इस हादसे का शिकार हो गए।
मां की हालत गंभीर
हादसे में राकेश गुप्ता और उनके बेटे ईशान की मौत हो गई। वहीं वर्षा गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
- Log in to post comments
