एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, मां और दो मासूम बच्चों ने गंवाई जान

Suspicious deaths of three members of the same family; a mother and her two young children have lost their lives raipur khabargali

बलौदाबाजार (खबरगली)  बलौदाबाजार जिले में देवउठनी एकादशी के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल भेजा गया है।

घर में मिले महिला और दो बच्चों के शव

जानकारी के अनुसार, घटना गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली की है। यहां एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जहर सेवन से मौत होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में तीनों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। यह भी आशंका सामने आई है कि महिला ने पहले बच्चों को जहर दिया और बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ सेवन किया। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पति की दूसरी शादी की चर्चा के बाद विवाद की बात

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पति की दूसरी शादी को लेकर चर्चा के बाद परिवार में विवाद हुआ था। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे असल वजह क्या है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Category