गोठान और राजीव मितान क्लब बने थे शराब तस्करी के अड्डे: भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Gothans and Rajiv Mitan Clubs Turned into Hubs for Liquor Smuggling: BJP Launches Major Attack on Congress, Ujjwal Deepak, State Spokesperson, Bharatiya Janata Party Chhattisgarh | Khabargali

गोठानों के माध्यम से राजीव मितान क्लब के लोगों को पोषित करती थी कांग्रेस पार्टी :उज्ज्वल दीपक

रायपुर (खबरगली ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के गोठान सेवा के केंद्र नहीं, बल्कि अवैध शराबखोरी और तस्करी के सुरक्षित ठिकाने बन गए थे।

राजीव मितान क्लब के जरिए 'पोषण' का खेल

उज्ज्वल दीपक ने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने 'राजीव मितान क्लब' का गठन ही अपने कार्यकर्ताओं को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए किया था। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी राजीव मितान क्लब के सदस्यों को सरकारी संरक्षण में पोषित करती थी और इन्हीं लोगों के माध्यम से प्रदेश भर में अवैध शराब की बिक्री करवाई जाती थी।" उन्होंने दावा किया कि गोठानों में होने वाली शराबखोरी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही उजागर हो चुके हैं, जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोलते हैं।

"छत्तीसगढ़ को बनाया गांधी परिवार का ATM"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आपदा में अवसर तलाशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार के 'एटीएम' के रूप में इस्तेमाल किया। दूसरे राज्यों से अवैध शराब लाकर यहाँ खपाने का काम सरकारी संरक्षण में चलता रहा।

जनता जान चुकी है कांग्रेस का असली चेहरा

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2018 के चुनावों में किए गए झूठे वादों को जनता आज भी नहीं भूली है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस का 'कलुषित चेहरा' अब सबके सामने है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ की जनता अब केवल विकास और सुशासन वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ है, न कि दशकों तक लूट की राजनीति करने वाली कांग्रेस के साथ।

Category

Related Articles