LPG किल्लत के बीच बड़ी राहत, 47 हजार टन गैस लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय जहाज नंदा देवी

 Big relief amid LPG shortage, Indian ship Nanda Devi reached Gujarat with 47 thousand tonnes of gas. gujrat hindi news khabargali

गांधीनगर (खबरगली) देश के कई हिस्सों में एलपीजी की संभावित किल्लत की खबरों के बीच राहत भरी खबर आई है। भारतीय गैस कैरियर जहाज नंदा देवी करीब 47,000 टन एलपीजी लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंच गया है। इस खेप के आने से घरेलू और औद्योगिक गैस आपूर्ति में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, विशालकाय जहाज नंदा देवी वाडिनार टर्मिनल के पास समुद्र के बीच में लंगर डाले हुए है। वर्तमान में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इस जहाज से पूरी 47,000 टन एलपीजी को दूसरे छोटे जहाजों में ट्रांसफर किया जा रहा है।

नंदा देवी जहाज LPG कैरियर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडीनार टर्मिनल के पास मिड सी में पहुंचा है। मिड सी में ही नंदा देवी से पूरी 47000 टन LPG दूसरी शिप में ट्रांसफर की जा रही है। जब ये काम पूरा हो जाएगा तो LPG का आधा स्टॉक एन्नोर पोर्ट में ऑफलोड किया जाएगा और आधा स्टॉक पश्चिम बंगाल के हल्दीआ पोर्ट पर ऑफलोड होगा।

पिछले कुछ समय से लॉजिस्टिक्स और बढ़ती मांग के कारण देश के कुछ राज्यों में गैस की किल्लत की खबरें आ रही थीं। नंदा देवी द्वारा लाई गई यह 47 हजार टन की मात्रा एक बड़ा बैकअप प्रदान करेगी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Category