रमन सिंह पहले भ्रष्ट सरकार के मुखिया थे अब झूठ और फरेब के बने शहंशाह - कांग्रेस

Shaileah nitin trivedi

झूठ-फरेब की राजनीति नहीं चलती यह स्पष्ट संदेश जनता ने 2018 विधानसभा चुनावों में दे दिया

रायपुर (khabargali) पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा भूपेश सरकार पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि डॉ रमन सिंह पहले तो सिर्फ भ्रष्टाचार और अंतागढ़, नान घोटाले, नसबंदी कांड जैसी घटनाओं के घटित करवाने वाली सरकार के मुखिया थे। अब डॉ. रमन सिंह ने झूठ और निराधार आरोपों का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है। रमन सिंह पहले भ्रष्ट सरकार के मुखिया थे अब झूठ और फरेब और शहंशाह बन गये। स्वयं नान घोटाले में अपराधियों को गवाह बनाने वाली रमन सिंह की सरकार होने के बावजूद रमन सिंह कांग्रेस की सरकार पर यह झूठा निराधार आरोप लगा रहे हैं। झूठ और फरेब की सरकार नहीं चलती के रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि झूठ और फरेब का सहारा तो खुद रमन सिंह जी ले रहे है। 15 साल के झूठ और फरेब का अंत छत्तीसगढ़ की जनता ने 2018 में करके दिखा ही दिया कि झूठ और फरेब की सरकार नहीं चलती तभी तो 15 साल बाद भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर सिमट कर रह गई। रमन सिंह के डेवलपमेंट के सारे दावों को खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि डेवलपमेंट के नाम पर कमीशनखोरी और घोटालों की लूट कमीशनखोरी और घपलों घोटालों के एक्सप्रेस-वे और स्काई वॉक जैसे जीते जाते सबूत छत्तीसगढ़ की जनता के सामने हैं। भाजपा की विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा दंतेवाड़ा विधानसभा में हासिल की गई जीत के आधार पर रमन सिंह के जीत के दावे को खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि इस बार हम दंतेवाड़ा में कांग्रेस के लिए जीत हासिल करने जा रहे हैं। दंतेवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने शिवरतन शर्मा, ओपी चौधरी और अजय चंद्राकर जैसे दागदार नेताओं को जो प्रचार का जिम्मा सौंप रखा है वह भारतीय जनता पार्टी को भारी पड़ेगा। डीएमएफ में करोड़ों के घोटालों को दंतेवाड़ा की पहचान बनाने के दोषी ओपी चौधरी और भाजपा सरकार हैं। रमन सिंह द्वारा बस्तर सांसद दीपक बैज पर किए गए आक्रमण पर पलटवार करते हुए त्रिवेदी ने कहा है दीपक बेज पर एक आदिवासी नेता पर रमन सिंह द्वारा किया जा रहा प्रहार पूरी तरीके से गलत है। एक आदिवासी की भावना को सबसे बेहतर ढंग से एक आदिवासी समझ सकता है। रमन सिंह गलत तरीके से आदिवासियों के लिए जो स्थान हैं उन पर 15 साल तक काबिज रहे। लगातार बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के हितों को नजरअंदाज करने का काम रमन सिंह की सरकार में हुआ है। नान मामले में ही जिन अभियुक्तों को गवाह बनाया गया उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने नान घोटाले में उन आरोपियों की सूची भी इस बयान के साथ जारी की है जिन्हें रमन सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में गवाह बनाया गया। 1 गिरीश शर्मा। 2 जीतराम यादव। 3 अरविंद ध्रुव। 4 त्रिनाथ रेड्डी। 5 के.के. बारिक। 6 दिनेश चंद्रवंशी। 7 हरिश सोनी। 8 आलोक चंद्रवंशी। 9 हरदीप सिंह। 10 विशाल कुमार सिन्हा। 11 मधुरिका शुक्ला। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह सूची रमन सिंह जी की झूठ और फरेब की राजनीति का जीताजागता सबूत है।