सड़क पर पलटा केला लदा माजदा, वाहनों की लगी लंबी कतार

A Mazda loaded with bananas overturned on the road, leading to a long queue of vehicles. hindi news khairagarh news big news khabargali

खैरागढ़ (खबरगली) महाराष्ट्र के अंजन गांव से केला लेकर बिलासपुर जा रही एक माजदा (मिनी ट्रक) शनिवार सुबह खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। ग्राम संडी के पास एक खतरनाक मोड़ पर अचानक टायर फटने से वाहन क्रमांक MH 28 BB 3398 अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। 

हादसा सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वाहन में सवार चालक और हेल्पर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस दुर्घटना के बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। सड़क पर ट्रक पलटने के कारण दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वर्तमान में केवल दुपहिया और छोटे चारपहिया वाहन ही किसी तरह निकल पा रहे हैं। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस और यातायात टीम मौके पर पहुँच गई है। पुलिस वाहन को हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी है।

Category