सिमगा-सुहेला रेलवे फाटक 13 से आठ दिन के लिए बंद, एच केबिन डाउन लाइन में एक लेन में चलेगा यातायात

Simga Suhela railway crossing to remain closed for eight days starting the 13th traffic to move in a single lane on the H Cabin down line raipur chhattisgarh news khabargali

रायपुर (ख़बरगली)  हथबंद-तिल्दा स्टेशनों के बीच अप लाइन ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजे आवागमन बंद रहेगा। इसी तरह एच केबिन डाउन लाइन अंडर ब्रिज क्रमांक 365बी (दुर्ग छोर) के आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए उक्त अंडर ब्रिज में 12 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से 11 नवंबर की शाम 6 बजे तक तक कार्य किया जाना प्रस्तावित है। मरम्मत कार्य के दौरान अंडरब्रिज की डाउन लेन को एक तरफ से अस्थायी रूप से बंद कर उसमें आवश्यक कार्य किया जाएगा। यातायात एक लेन से नियंत्रित रूप से संचालित किया जाएगा।

Category