रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ की कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा की ओर से 12 राज्य स्तरीय और एक राष्ट्रीय सम्मान सहित कुल 13 सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकार, साहित्यकार और साधक निर्धारित प्रारूप में 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से आवेदन भेज सकेंगे।
इन सम्मानों में पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान, लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार, हबीब तनवीर सम्मान, चक्रधर सम्मान, दाऊ मंदराजी सम्मान, देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार, पंथी नृत्य पुरस्कार, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान और खुमान साव सम्मान प्रमुख हैं। इसके अलावा किशोर साहू सम्मान व राष्ट्रीय अलंकरण, डॉ. तीजन बाई राज्य सम्मान और छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। आवेदन संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा नवा रायपुर में किया जा सकता है। नियमावली और आवेदन की विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट देखी जा सकती है।
पंडवानी के क्षेत्र में जुड़ा अलंकरण
इस बार पंडवानी के क्षेत्र के लिए डॉ. तीजन बाई राज्य अलंकरण जोड़ा गया है। इससे पहले राज्य अलंकरण की संख्या १२ थी। पंडवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाएगा।
संजय कन्नौजे, संस्कृति संचालक
- Log in to post comments
