व्यापम की भर्ती परीक्षा में पूछे ऐसे कई गजब सवाल, गंदा जल ले जाने वाले पाइप का नाम ?

 Many such amazing questions were asked in Vyapam recruitment exam, name of the pipe carrying dirty water? Raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से रविवार को सहायक मानचित्रकार (सिविल) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की कड़ाई से जांच की गई। परीक्षा में गजब सवाल भी पूछे गए। रसोईघर और स्नानघर से अपशिष्ट जल को ले जाने वाली पाइप को क्या कहते हैं? पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश के लिए न्यूनतम खिडक़ी का क्षेत्रफल कितना होना चाहिए?

मॉड्यूलर ईंट का मानक आयाम? के साथ ही टोक्यो 2020 ओलंपिक, फीफा वल्र्ड कप, महानदी, एथलेटिक्स वल्र्ड रिकॉर्ड, आईसीसी पुरुष क्रिकेट वल्र्ड कप से संबंधित सवाल पूछे गए। परीक्षा के लिए रायपुर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में कुल 3728 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1773 यानी 47.55 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 52.45 फीसदी अनुपस्थित रहे।

थ्योरी के सवाल ज्यादा

परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर मॉडरेट ही था। पेपर काफी अच्छा था। परीक्षार्थी देवेंद्र साहू ने बताया कि पेपर में न्यूमेरिकल के सवाल कम पूछे गए। वही थ्योरी का हिस्सा ज्यादा था। बाकी पेपर और पूछे गए सवाल काफी अच्छे थे। प्रशांत ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए सवाल बेसिक पूछे गए। पेपर का स्तर काफी अच्छा था। 
 

Category