पीलीभीत (खबरगली) पीलीभीत जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि निजी ट्रैवल कंपनी की 35-40 यात्रियों को लेकर दिल्ली से रवाना हुई थी। सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे जैसे ही उनकी बस पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे के गजरौला थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले कैंच गांव के नजदीक पलटी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में तीन यात्रियों के पैर कट गए है। जबकि 15 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां उनका चल रहा है। यात्रियों ने चालक के नशे में होने की बात कही है।
- Log in to post comments