आईएएस-आईपीएस के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता

 3 hike in DA for IAS and IPS officers dearness allowance will now be 63 hindi news latest news khabargali

रायपुर (खबरगली) राज्य शासन ने प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य शासन ने अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 

जारी आदेश के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश जारी किया था। इसी के आधार पर अखिल भारतीय सेवाएं (महंगाई भत्ता) नियम, 1972 के तहत छत्तीसगढ़ में पदस्थ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए भी डीए की नई दर मंजूर की गई है। अब अधिकारियों को उनके मूल वेतन के आधार पर 63 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ी हुई राशि का भुगतान 1 जुलाई 2026 से नकद किया जाएगा।

एरियर का भी होगा भुगतान

सरकार के इस फैसले से अधिकारियों को जुलाई 2026 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर भी मिलेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डीए की गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर के तहत आहरित वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा।

Category