रायपुर (खबरगली) स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में यात्री शनिवार से शुरू होने वाले आईपीएल के मैच देख सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के भीतर दो बड़े प्रोजेक्टर और एलईडी लगाए गए हैं। फ्लाइट के इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए पहली बार बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर योगेश नगाइच ने बताया कि आईपीएल मैच को देखते हुए पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में यहां टीवी स्क्रीन की संख्या बढ़ाई जाएगी। टर्मिनल भवन के भीतर भूतल में विशाल प्रोजेक्टर और प्रथम तल में एलईडी स्क्रीन लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि इनके माध्यम से एयरपोर्ट आने वाले यात्री और वहां के कर्मचारी पूरे मैच का प्रसारण देख सकेंगे। आईपीएल का उत्साह छत्तीसगढ़ में इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि दो मैच नवा रायपुर में होंगे।
- Log in to post comments