छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, आवेदन का कल आखिरी मौका

Recruitment for 1,812 posts in Atmanand schools in Chhattisgarh; tomorrow is the last day to apply. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया जारी है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट से 21 अक्टूबर (बुधवार) रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। त्रुटि सुधार 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक संभावित है।

जाने किसके कितने पद

व्याख्याता : हिंदी 51, अंग्रेजी 65, संस्कृत 47,भूगोल 2,अर्थशास्त्र 3, इतिहास 3, राजनीति शास्त्र 3, सामाजिक विज्ञान 52, गणित 49, जीव विज्ञान 39, वाणिज्य में 104, रसायन 44, भौतिक के 53।

प्रधानपाठक प्राथमिक शाला -27
प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक - 24
सहायक शिक्षक - 590
शिक्षक : हिंदी - 17, संस्कृत 17, अंग्रेजी 106, सामाजिक विज्ञान कला 72, विज्ञान 56, गणित 68।
व्यायाम शिक्षक - 50
ग्रंथपाल - 60
शिक्षक कंप्यूटर - 40
प्रयोग शाला सहायक - 170

Category