रायपुर (khabargali) अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को छत्तीसगढ़ की चुनाव समिति का गठन किया। आलाकमान की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल ने 22 नामों की सूची जारी की है। चुनाव समिति में सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। वहीं क्षेत्रीय समीकरणों को भी मद्देनजर रखा गया है। समिति घोषित होने के बाद अब बेहतर प्रत्याशियों चयन पर शुरू होगी कवायद।
सूची में ये शामिल
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज चुनाव समिति के चेयरमैन होंगे। अन्य नामों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डॉ. चरणदास महंत, टी. एस. सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, अनिला भेंडिया, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरू रूद्रकुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेष शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा के नाम हैं। इनके अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष, और राज्य सेवादल मुख्य संयोजक को भी इसमें पदेन सदस्य बनाया गया है।
- Log in to post comments