रायपुर (खबरगली) स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा है कि गोंदवारा बसंत विहार स्थित दिवाकर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। साथ ही सील भी किया जाएगा। यही नहीं आरोपी डॉक्टरों की डिग्री सस्पेंड की जाएगी। इस अस्पताल में बच्चा बेचने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने डॉ. खिरसिंधु महानंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए जायसवाल ने कहा कि किसी भी अस्पताल में नियम विरुद्ध काम स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक गंभीर मामले के बाद जायसवाल का बयान आया है। पत्रिका की पड़ताल में पता चला है कि निःसंतान दंपतियों को बच्चा दिलाने के नाम पर मोटी रकम ली जाती है।
गरीब-संकटग्रस्त को करते है गुमराहं
गरीब, अविवाहित या संकट में फंसी महिलाओं के नवजात को निशाना बनाया जाता है। कई बार परिवार को यह कहकर गुमराह किया जाता है कि बच्चा मृत पैदा हुआ है या उसे गंभीर इलाज की जरूरत है, जबकि बाद में बच्चे को दूसरे परिवार को सौंप दिया जाता है। जानकारों का कहना है कि इस तरह के मामलों में पीड़ित परिवार अक्सर डर या जानकारी के अभाव में शिकायत नहीं करता, जिससे यह खेल लंबे समय तक चलता रहता है।
- Log in to post comments
