बड़ी खबर : पूर्व मेयर एजाज ढेबर के वार्ड में 'पीला पंजा' का प्रहार: अवैध कब्जों पर हुई 'सर्जिकल स्ट्राइक'

Yellow paw strikes former mayor Ejaz Dhebar's ward, surgical strike on illegal encroachments, corporation clean sweeps to remove encroachments in Baijnath Para, seizes goods, eliminates possibility of re-occupation, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

बैजनाथ पारा में निगम ने 'क्लीन स्वीप' कर हटाया कब्जा...सामान जब्त कर दोबारा कब्जे की गुंजाइश की खत्म

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर के प्रभाव वाले क्षेत्र और उनकी पत्नी अर्जुमन ढेबर के वार्ड 'बैजनाथपारा' में गुरुवार को निगम का बुलडोजर जमकर गरजा।

महबूबिया चौक पर अचानक पहुंचा दस्ता

नगर निगम की टीम आज जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ अचानक बैजनाथपारा के महबूबिया चौक पहुंची। निगम की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। महबूबिया चौक के चारों ओर की सड़कों पर पसरे अवैध कब्जों, ठेलों और खोमचों को निगम के बुलडोजर ने पूरी तरह साफ कर दिया।

Yellow paw strikes former mayor Ejaz Dhebar's ward, surgical strike on illegal encroachments, corporation clean sweeps to remove encroachments in Baijnath Para, seizes goods, eliminates possibility of re-occupation, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

सामान जब्त, दोबारा कब्जे पर रोक की तैयारी

कार्रवाई इतनी त्वरित थी कि कई ठेले वालों को अपना सामान हटाने तक का मौका नहीं मिला। निगम के तोड़फोड़ अमले ने न केवल कब्जे हटाए, बल्कि अवैध रूप से रखे गए सामान और ठेलों को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सामान जब्त करने का उद्देश्य यह है कि कार्रवाई के अगले दिन ही फिर से वहां कब्जे न जम जाएं।

सख्त रुख के पीछे का कारण

निगम अफसरों के मुताबिक, इस क्षेत्र में पहले भी कई बार छोटी-मोटी कार्रवाइयां की गईं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती थी। सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवाजाही में भारी परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए इस बार एक साथ बड़े स्तर पर 'क्लीन स्वीप' एक्शन लिया गया है। बता दें कि यह वार्ड राजनीतिक रूप से बेहद रसूखदार माना जाता है। वार्ड की पार्षद अर्जुमन ढेबर हैं, जो पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी हैं। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के एक्शन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। फिलहाल, निगम द्वारा इस संबंध में विस्तृत प्रेस नोट जारी होना बाकी है।

 

Category