
यहां अब केवल अत्यावश्यक सेवाएं ही रहेंगी चालू
रायपुर (khabargali) राजधानी में कंटेटमेंट जोन तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कोरोना पाजिटिव मरीज पाये जाने के बाद कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। पिछले कंटेन्मेंट जोन को मिलाकर अब घने शहरी इलाके में कंटेन्मेंट जोन की संख्या 24 हो गई है। इनसे तकरीबन 1लाख लोग प्रभावित हुए हैं। जहां भी संक्रमित व्यक्ति मिला है, उसके मकान के 500 मीटर दायरे का इलाका सील करके सेनिटाइज किया जा रहा है। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाइडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत शहीद नगर,कबीर नगर के चिन्हित इलाके को कोरोना पाजिटिव मरीज पाये जाने के बाद कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर यहां सब कुछ बंद रहेगा। प्रभारी अधिकारियों के नाम व संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। नियम तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
कंटेन्मेंट जोन 14 दिन तक रहेगा और बड़ी संख्या में लोगों की जांच होगी। इस दौरान मरीज नहीं मिले तो कंटेन्मेंट एरिया हटा दिया जाएगा। राजधानी में अभी केवल कुकुरबेड़ा को कंटेन्मेंट जोन से हटाया गया है।
रायपुर के इतने इलाके सील
कबीर नगर : कबीर नगर, थाना कबीर नगर में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने पूर्व में जे.पी.(गोल)चौक से दशहरा मैदान तक, पश्चिम में सिद्धि विनायक चौक से तिरंगा चौक तक और उत्तर में कबीर नगर मुख्य मार्ग से बड़ा उद्यान तक को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है।
हिमालयन हाइट्स,देवपुरी: हिमालयन हाइट्स,देवपुरी,थाना टिकरापारा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। पूर्व में हिमालयन हाइट्स फेस-02 मैन गेट-03 और मेन गेट,उत्तर-पूर्व में हिमालयन हाइट्स मेन गेट-02,दक्षिण-पूर्व में हिमालयन हाइट्स में गेट-01को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा।
रामसागरपारा: रामसागरपारा थाना आज़ाद चौक में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने उत्तर-पूर्व में राजेन्द्र शर्मा का मकान,पश्चिम में दिनेश खंडेलवाल का मकान और दक्षिण में गुरुकृपा टेंट सप्लायर के सामने शनि मंदिर(प्रवेश द्वार)को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है।
बिरगांव,शहीद नगर: बिरगांव,शहीद नगर थाना उरला में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने पूर्व में प्रिंस किराना के सामने और श्री सिन्हा के मकान के पास, पश्चिम में सुरेश भारती का मकान और नाला के पास,उत्तर में सूरज किराना स्टोर्स और दक्षिण में रामचरण साहू का मकान को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है। इतवारी बाजार रोड और बस्ती का इलाका।
देवेंद्र नगर सेक्टर-5 : मंडी गेट रोड, सेक्टर-5 का इलाका, मार्केट रोड।
फाफाडीह कुम्हारपारा : कुम्हारपारा, रमण मंदिर वार्ड व हनुमान मंदिर रोड।
देवपुरी गेलाराम नगर : देवपुरी रोड और गेलाराम कॉलोनी।
उरला मेटल पार्क रोड : मेटल पार्क रोड स्थित बस्ती का हिस्सा।
सड्डू कॉलोनी: बीएसयूपी काॅलोनी, सड्डू सेक्टर एरियर, कैपिटल होम्स।
सांईनगर: वाणिज्यकर ऑफिस, भाटापारा, फाफाडीह की सड़क।
कैलाश नगर: मेटल पार्क रोड, कैलाश नगर और आसपास का इलाका।
रावांभाठा बांधा तालाब: बस्ती इलाका और आरटीओ दफ्तर के पीछे।
दोंदे खुर्द: दोंदे खुर्द बस्ती और आसपास का इलाका।
चंगोराभाठा :काली मंदिर रोड, पार्षद का घर और चंगोराभाठा बस्ती।
प्रीतम नगर :टीचर कॉलोनी पुलिस, अशोक नगर रोड और प्रीतम नगर।
गुरुमुख नगर : न्यू राजेंद्र नगर, केनाल रोड और बस्ती का इलाका।
रावांभाठा बंजारी जौहर नगर: आरटीओ दफ्तर के पीछे का हिस्सा।
गणपति स्टील : उरला गणपति फैक्ट्री और लेबर क्वार्टर।
- Log in to post comments