रायपुर (khabargali) निलंबित IPS जीपी सिंह आखिरकार गिरफ्तार कर लिए गए। ईओडब्ल्यू व एसीबी ने उन्हें दिल्ली - एनसीआर के गुड़गांव में गिरफ्तार किया हैं। उन्हें रायपुर लाया जा रहा है फिर उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जीपी सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास महीनों से जारी थे। वे अदालतों के चक्कर लगा रहे थे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से भी उनको निराशा हाथ लगी थी। इसके बाद बताया गया रायपुर से जीपी सिंह को गिरफ्तार करने दिल्ली गई टीम के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वापस लौट आए थे। लेकिन मंगलवार की शाम ईओडब्ल्यू व एसीबी ने जीपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में निलंबित IPS जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने समेत अवैध उगाही औऱ राजद्रोह के मामलों में FIR दर्ज किए गए हैं।
- Log in to post comments