भनपुरी के श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिग्गज हस्तियों के साथ हजारों श्रमिकों ने ग्रहण किया भंडारा प्रसाद

A wave of faith surged at the Shri Dakshinmukhi Hanuman Temple in Bhanpuri, eminent personalities along with thousands of workers took part in the Bhandara Prasad, according to the temple committee chairman U.N. Agarwal, Raipur Khabargali.

रायपुर (खबरगली)  भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, CSIDC के चेयरमैन श्री राजीव अग्रवाल और निशक्तजन वित्त निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया शामिल हुए। इसके साथ ही पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी, कैट (CAIT) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर परवानी और उरला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विन गर्ग सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

A wave of faith surged at the Shri Dakshinmukhi Hanuman Temple in Bhanpuri, eminent personalities along with thousands of workers took part in the Bhandara Prasad, according to the temple committee chairman U.N. Agarwal, Raipur Khabargali.

श्रमिकों और उद्योगपतियों ने एक साथ पाया प्रसाद

मंदिर समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक भंडारे में सर्वधर्म समभाव और समानता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री यू. एन. अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष भंडारे में लगभग 6,000 से 7,000 लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। विशेष बात यह रही कि क्षेत्र के कामगारों और बड़े उद्योगपतियों ने एक ही पंक्ति में बैठकर भंडारा प्रसाद लिया।

संकट हरने वाले 'दक्षिण मुखी हनुमान'

मंदिर की महिमा बताते हुए श्री अग्रवाल ने साझा किया कि पिछले 14 वर्षों से यहाँ भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूर्व में इस औद्योगिक क्षेत्र में दुर्घटनाएं काफी होती थीं, लेकिन मंदिर की स्थापना और हनुमान जी की कृपा से अब संकट दूर हो गए हैं और क्षेत्र में सुख-शांति है। छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री शंकर बजाज ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज में समानता और भाईचारे का भी प्रतीक बन चुका है।

इनकी भी रही उपस्थिति

श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज की टीम महासचिव इंजी लव बंसल, कोषाध्यक्ष इंजी सौरभ, बरमठ मंदिर समिति के सचिव श्री एम राजू कापसे,कोषाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, सचिव श्री संजय चावड़ा, कार्यकारिणी सदस्य श्री संपत काबरा श्री अनिल पटेरिया श्री अजय बंजारी श्री सूर्य प्रकाश राठी श्री दीपक बरमठ श्री अजय अग्रवाल श्री दिलीप पटेल श्री हंसराज कोठारी के साथ ही चेंबर के कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरडिया कार्यकारी अध्यक्ष श्री जसप्रीत सलूजा कार्यकारी महासचिव श्री कपिल दोशी के साथ ही कैट के चेयरमैन श्री विक्रम सिंह देव श्री जितेंद्र दोशी श्री निलेश मुद्रडा ,युवा कैट अध्यक्ष श्री कांति पटेल के अलावा प्लास्टिक निर्माता संघ के अध्यक्ष श्री संतोष बैद सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमर बंसल श्री गुरजीत सिंग संधू श्री शिवचंद गुप्ता श्री किशोर आहूजा के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Category