रायपुर (खबरगली) राजधानी में अब कहीं भी मनमाने तरीके से विज्ञापन पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स लगाने पर भारी-भरकम जुर्माना लगेगा। रायपुर नगर निगम ने ऐसे विज्ञापनों पर सख्ती करते हुए नई विज्ञापन नीति लागू की है। निगम का कहना है कि ऐसे अवैध विज्ञापन प्रचार सामग्रियों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही यह शहर को बदसूरती में बदलने का सबसे बदनुमा दाग बन चुके हैं। इस पर रोक लगाने के लिए निगम ने सभी जोनों में जगह तय की है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना भी अब 50 हजार से 1 लाख रुपए तक कर दिया है। साथ ही दीवारों, पोल, ब्रिज पर विज्ञापन चस्पा करने, लिखने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
इस तरह सख्ती
-दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनाधिकृत विज्ञापनों पर 50 हजार तक का जुर्माना, हटाने का शुल्क एवं विज्ञापन शुल्क की वसूली।
-अनाधिकृत होर्डिंग एवं अन्य विज्ञापनों पर न्यूनतम 1 लाख तक का जुर्माना और जितने दिनों तक लगा रखा था उस अवधि का विज्ञापन शुल्क देना पड़ेगा।
-बिना अनुमति होर्डिंग का प्रकार, आकार बदलने पर अतिरिक्त शुल्क एवं कार्रवाई की जाएगी।
-बिना अनुमति बल्क विज्ञापन जैसे बधाई, शुभकामना, नेताओं के जन्म दिन सहित किसी आयोजन में प्रदर्शित करने पर 10 हजार प्रति आयोजन तथा बिना अनुमति हवाई विज्ञापन पर 2 लाख प्रति आयोजन का जुर्माना लगाया जाएगा।
-सार्वजनिक स्थान पर पोस्टर फ्लायर लगाने पर 5000 रुपए का जुर्माना
यह स्थान तय किए गए...
जोन क्रमांक-1
दम्मानी पेट्रोल पंप के बाजू में बस स्टॉप के पास।
सोनडोंगरी नाला के पास।
गुढ़ियारी पड़ाव के पास।
पैराडाइज होटल के पास
जोन क्रमांक-2
एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड
जोन क्रमांक-3
जोन क्रमांक-3 कार्यालय।
एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड।
जोन क्रमांक-4
पुराना धरना स्थल, बूढ़ातालाब, रायपुर।
जोन क्रमांक-5
गोल चौक, डी.डी. नगर।
रिंग रोड पर यशिका सेलून के सामने।
चंगोराभाठा बाजार चौक मंच के ऊपर।
लाखेनगर चौक
जोन क्रमांक-6
आई.एस.बी.टी. गेट क्रमांक-3 की दोनों ओर की बाउंड्री वॉल (कुल 500 मीटर)।
रिंग रोड दुर्गा मंदिर के पास वाचनालय भवन से गार्डन एवं 100 बिस्तर अस्पताल की बाउंड्री वॉल।
भाठागांव पौनी पसारी बाजार मुख्य मार्ग की दीवार।
जोन क्रमांक-7
कबीर चौक फ्लाईओवर के नीचे की दीवार पर
जोन क्रमांक-8
पौनी पसारी सब्जी मंडी, रामकृष्ण परमहंस वार्ड-20, शिवाजी नगर।
जोन क्रमांक-9
मढ़िया तालाब के पास।
वार्ड क्रमांक-10 में गारमेंट फैक्ट्री (पाम बेलाजियो के सामने)।
दलदल सिवनी पानी टंकी के पास।
जोरा पानी टंकी परिसर।
फुंडहर पानी टंकी परिसर।
जोन क्रमांक-10
जोन कार्यालय, जोन क्रमांक-10 की बाउंड्री वॉल।
आंगनबाड़ी, वार्ड क्रमांक-52 की बाउंड्री वॉल।
अमलीडीह गौठान, वार्ड क्रमांक-52 की चिन्हांकित बाउंड्री वॉल।
- Log in to post comments