छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री के बिगड़े बोल; कवासी लखमा ने कहा- PM मोदी दो बार बस्तर क्या बाथरूम करने आए?

बस्तर (खबरगली)। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अमर्यादित बयान दिया है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आबकारी मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दो बार बस्तर आकर गए। यहां आकर वे क्या किए... बाथरूम... यहां की मिट्टी को बेकार किए...। उनके लिए झोपड़ी बनाए, मंच बनाए, स्वागत किए...। देश के लोकतंत्र में प्रधानमंत्री राजा है... राजा है...। लोगों को उनसे उम्मीद थी कि वे बस्तर की जनता को कुछ देंगे।

भूपेश बघेल सरकार के आबकारी मंत्री लखमा ने कहा कि मोदी दंतेवाड़ा और बीजापुर आ रहे थे, तब उस समय लोगों ने सोचा राजा आ रहा है। यहां के लोगों को सुविधा देंगे, सिंचाई के लिए पानी देंगे, लोगों को नौकरी देंगे। उन्होंने एक चपरासी की नौकरी भी नहीं दी। बस्तर के आकांक्षी जिलों में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर लखमा ने कहा कि इनका तो चलता नहीं है। ये आ रहे हैं खाली खाकर और घूमकर जाएंगे। दाल-भात खाएंगे और जाएंगे। ये बस्तर में केवल पिकनिक मनाने आए हैं।

Related Articles