छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 5 दिन भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

 Rain spell to continue in Chhattisgarh; alert issued for heavy rainfall and lightning over the next 5 days. raipur Chhattisgarh khabrgali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 190 मिमी बारिश सूरजपुर में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने और कई जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश हुई। प्रमुख वर्षा आंकड़े इस प्रकार हैं—सूरजपुर – 190 मिमी, तमनार – 120 मिमी, अंबिकापुर – 100 मिमी, लटोरी – 100 मिमी, बरपाली – 100 मिमी, रायपुर – 80 मिमी, मोहला – 80 मिमी, मंदिर हसौद – 80 मिमी, सोनहत – 80 मिमी, रामानुजनगर – 80 मिमी

23 से 27 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक 23 जुलाई से 27 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।लगातार बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में रायपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Category