छत्तीसगढ़ में कल कैबिनेट बैठक, किसानों और कर्मचारियों की टिकी निगाहें

Cabinet meeting in Chhattisgarh tomorrow all eyes on it from farmers and employeea latest News hindi News khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में होगी। आगामी धान खरीदी सीजन 2026-27 और एक नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव को देखते हुए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट बैठक में कई प्रशासनिक और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। 

विभिन्न संगठनों की निगाहें टिकी 

राज्य सरकार की इस बैठक पर किसानों, सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि, मंत्रिपरिषद की बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में किन प्रस्तावों पर चर्चा होगी और किन फैसलों को मंजूरी मिलेगी, इसकी स्थिति बैठक समाप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

धान खरीदी सीजन की तैयारियों पर हो सकती है चर्चा 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी किसानों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के धान खरीदी सीजन को देखते हुए कैबिनेट बैठक में इससे संबंधित तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है। धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सरकार के निर्णयों पर किसानों की नजर रहेगी। हालांकि, सरकार की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि धान खरीदी से संबंधित कौन-कौन से प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे।

एक नवंबर से राज्योत्सव तैयारियों पर भी नजर 

छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से राज्योत्सव शुरू होने वाला है। ऐसे में 27 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक का महत्व और बढ़ गया है। राज्योत्सव के आयोजन और उससे जुड़ी तैयारियों पर भी मंत्रिपरिषद में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर सरकार क्या निर्णय लेती है, यह बैठक के बाद सामने आएगा।

Category