दुबई में पकड़ाया शराब सिंडिकेट का फरार ‘खजांची विकास’, भारत लाने की तैयारी

Treasurer’ of liquor syndicate, Vikas, arrested in Dubai; preparations underway to bring him to India raipur chhattisgarh khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के 2,883 करोड़ रुपए से अधिक के कथित शराब घोटाले में लंबे समय से फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया था। अब उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जरूरी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, भारत लाए जाने की तारीख को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ईडी की जांच में विकास अग्रवाल को शराब सिंडिकेट की आर्थिक गतिविधियों की अहम कड़ी बताया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, वह डिस्टिलरी संचालकों और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन की रकम वसूलता था। इसके बाद यह पैसा कारोबारी अनवर ढेबर तक पहुंचाया जाता था। आरोप है कि वह सिंडिकेट के लेन-देन और करोड़ों रुपए की अवैध कमाई का हिसाब-किताब भी संभालता था।

पूछताछ में खुल सकते हैं अहम राज

विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी को जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है। भारत लाए जाने के बाद ईडी उससे कमीशन वसूली, रकम के लेन-देन और सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ कर सकती है। एजेंसी को उम्मीद है कि उसके बयान से घोटाले के आर्थिक नेटवर्क और कथित अवैध कमाई के बंटवारे से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं।
 

Category