ED के रडार पर आईं रान्या राव, 100 करोड़ से अधिक लेनदेन के मामले में बढ़ीं मुश्किलें

ED के रडार पर आईं रान्या राव, 100 करोड़ से अधिक लेनदेन के मामले में बढ़ीं मुश्किलें खबरगली Ranya Rao comes under ED radar, troubles increase in case of transactions worth more than Rs 100 crore. mumbai hindi news latest news khabargali

मुंबई (खबरगली)  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व एक्ट्रेस और मॉडल हर्षवर्दिनी रान्या उर्फ रान्या राव सहित अन्य के खिलाफ 102.55 करोड़ रुपये की सोने की तस्करी के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है। ये मामला केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मार्च 2025 में पकड़े गए 14.213 किलोग्राम विदेशी सोने से जुड़ा है, जिसकी कीमत लगभग 12.56 करोड़ रुपये बताई गई है। साथ ही तलाशी में 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद हुए थे।

अवैध सोना तस्करों और जौहरी नेटवर्क

ईडी की जांच में सामने आया है कि मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच करीब 127.287 किलोग्राम सोना तस्करी के जरिए भारत लाया गया। इस सोने की कुल कीमत 102.55 करोड़ रुपये के आसपास है। ये अवैध सोना तस्करों और जौहरी नेटवर्क के माध्यम से घरेलू बाजार में बेचा गया। नकद रकम हवाला और बैंकिंग चैनलों के जरिए भारत और बाहर भेजी गई।

मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए पैसे का लेनदेन किया गया

अब ऐसी खबरें है कि तलाशी अभियान कर्नाटक के 16 स्थानों पर चलाया गया, जहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और भारतीय-विदेशी मुद्राएं जब्त की गईं। इस मामले में कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। ईडी ने हर्षवर्दिनी रान्या के नाम पर करीब 34.12 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां भी अस्थायी तौर पर जप्त कर ली हैं।

इतना ही नहीं, ईडी ने बताया कि इस पूरे मामले में सोना विदेश से खरीदकर अवैध तरीके से भारत लाया गया, फिर नकद में बेचा गया और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए पैसे का लेनदेन किया गया। बता दें, जांच अभी जारी है और संबंधित अन्य आरोपियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Category