रायपुर (खबरगली) रायपुर के कारोबारी दीपक मित्तल (56) की चंडीगढ़ स्थित ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मार्कफेड की बैठक में शामिल होने के सिलसिले में चंडीगढ़ गए हुए थे। होटल के कमरे में बेसुध हालत में मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
होटल के कमरे में बेसुध मिले कारोबारी
जानकारी के अनुसार, दीपक मित्तल चंडीगढ़ के ताज होटल में ठहरे हुए थे। होटल के कमरे में उनके बेसुध मिलने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देर रात होटल पहुंची युवती हिरासत में
मामले में एक युवती का नाम सामने आया है, जो घटना वाली रात होटल पहुंची थी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले कारोबारी के साथ क्या हुआ था और युवती की इस मामले में क्या भूमिका है। हालांकि, अभी तक युवती की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां बरामद
पुलिस को होटल के कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां बरामद होने की जानकारी मिली है। इन वस्तुओं की जांच के साथ ही मौत के संभावित कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इनका कारोबारी की मौत से कोई संबंध है या नहीं।
- Log in to post comments
